गाजियाबाद

आई.टी.एस में चौथे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स के तीसरे मॉड्यूल का आयोजन

गाजियाबाद: आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के पीरियडोनटोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 8 से 10 अप्रैल, 2026 तक चौथे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स के तीसरे मॉड्यूल का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह छ मॉड्यूल के कोर्स का चौथा चरण था, जिसमें प्रत्येक मॉड्यूल तीन दिनों का होता है, जिसमें 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें निजी दंत चिकित्सक, कॉलेज के पूर्व छात्र, संस्थान के दंत चिकित्सक, एम.डी.एस के विद्यार्थी और कॉलेज के अध्यापक शामिल थे। यह कोर्स डेंटोमैक्स इंटरनेशनल एकेडमी और प्रोफी विश्वविद्यालय, उज्बेकिस्तान के सहयोग से आयोजित किया गया था।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेषन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य मरीजों के बीच चेहरे के सौन्दर्य चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा चेहरे के सौन्दर्य में वृद्धि की मांग करने वाले रोगियों की प्राथमिक वैकल्पिक लक्ष्यों को प्राप्त करना एवं रोगी को समग्र उपचार प्रदान करना है।
इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ आशीष कुमार सिंह, डॉ गौरव तिवारी, डॉ नितेश थे, जो फेशियल एस्थेटिक्स चिकित्सक के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय वक्ता भी है। जिन्होंने फेशियल एस्थेटिक्स पर इस तरह की अनेकों कार्यशालाएं की है। कार्यक्रम के दौरान डॉ आशीष एवं उनकी टीम ने कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री के अन्तर्गत चेहरे की सुंदरता को ज्यादा बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों के बारे में सभी प्रतिभागियों को समझाया। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को केमिकल पील्स, बोटॉक्स, लेज़र हेयर रिडक्षन, डर्मल फिलर्स और अन्य फेशियल ऐस्थेटिक्स उपचार को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिये तैयार करना है।
मॉड्यूल के पहले दिन में प्रतिभागियों को लेज़र तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की, जिसमें स्किन टाइटनिंग, हाई इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड द्वारा फेस लिफ्टिंग, लेज़र हेयर रिडक्षन और सीओ-2 लेज़र द्वारा उपचार शामिल थे।
दूसरे दिन मेडिफेशियल्स के माध्यम से त्वचा को निखारने से संबंधित उपचारों के व्यावहारिक अनुप्रयोग पर ध्यान केन्द्रित किया गया। तीसरे दिन में केमिकल पील्स के जरिए मेलाज्मा और पिंपल्स के उपचार तथा त्वचा की गुणवत्ता सुधार पर फोकस किया गया। तीनों दिन प्रतिभागियों ने मरीजों पर इन नवीनतम प्रक्रियाओं का हैंड्स-ऑन किया, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। डॉ .आशीष ने विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ फेशियल एस्थेटिक्स उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button