योगी सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Share on

गाजियाबाद। एमएलसी दिनेश कुमार गोयल द्वारा वंसुधरा मंडल महानगर गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर पर योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्याें व उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क कर लोगों को अवगत कराया। इस दौरान उनके साथ महानगर महामंत्री राजेश त्यागी, मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी, सुभाष सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे, मण्डल महामंत्री कांति त्यागी व अभिषेक शर्मा, मंडल मंत्री मदन सिंह विष्ट, मंडल मंत्री पूजा शर्मा, सुषमा नागर आदि मौजूद रहे।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *