अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

अगले महीने तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन मॉडर्ना की दस लाख खुराकें


ऑस्ट्रेलिया। अगले माह तक ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वैक्सीन मॉडर्ना की खेप पहुंच जाएगी। यह जानकारी वहां की सरकार ने दी है। तीसरे वैक्सीन के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में मॉडर्ना को आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

बता दें कि इस साल यहां के लिए मॉडर्ना की 1 करोड़ खुराकें भेजी जानी है। यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ने दी। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 20.26 करोड़ से अधिक हो गए। इस महामारी से अब तक कुल 42.9 लाख से ज्यादा लोगों की जाने चली गई हैं। वहीं अब तक 4.33 अरब लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई वैक्सीन नियामक ने सोमवार को व्यस्कों के लिए मॉडर्ना के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। सितंबर के अंत तक मॉडर्ना वैक्सीन की दस लाख खुराकें ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगी।

अमेरिका पर कोरोना की तगड़ी मार

अमेरिका, रूस, ब्राजील समेत दुनिया के कई मुल्‍कों में कोरोना का कहर जारी है। समाचार के अनुसार दुनिया में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े 20.1 करोड़ को पार कर गए हैं जबकि महामारी से मरने वालों की संख्‍या 42.7 लाख से अधिक हो गई हैं। हालांकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई भी जोर शोर से जारी है। दुनिया में टीकाकरण 4.34 अरब को पार कर गया है। दुनिया में सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या के लिहाज से अमेरिका अभी भी महामारी से सबसे प्रभावित देश के रूप में बरकरार है।

अमेरिका में हर दिन एक लाख मामले


समाचार एजेंसी के मुताबिक अमेरिका में हर दिन कोरोना के औसतन एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी से देशभर में फैल रहा है। आलम यह है कि दक्षिणी अमेरिका में फ्लोरिडा, लुसियाना और मिसीसिप्पी में अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। यही नहीं मरीजों के लिए कई अस्पतालों में बिस्तर मिलना मुश्किल हो गया है। ह्यूस्टन में अधिकारियों ने बताया कि कोरोना की नई लहर के कारण स्वास्थ्य सेवाएं लगभग चरमरा गई हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 35,695,091 हो गया है जबकि 6,16,483 लोगों की महामारी से मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button