राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

समुद्री सुरक्षा के लिए पीएम मोदी ने इन बुनियादी सिद्धांतों को रखा सामने

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इतिहास रच दिया। जब पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक उच्चस्तरीय खुली परिचर्चा की अध्यक्षता की तो वह ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इस कार्यक्रम का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण हुआ।

पीएम मोदी ने कहा, समुद्री विवाद का समाधान शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के आधार पर होना चाहिए। हमें समंदर से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन चुनौतियां का मिलकर सामना करना चाहिए। इस विषय पर क्षेत्रिया सहयोग बढ़ाने पर भारत ने कई कदम उठाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा, हम सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के आधार पर अपने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर एक समावेशी ढांचा बनाना चाहते हैं। यह दृष्टि एक सुरक्षित, सुदृढ़ और स्थिर समुद्री क्षेत्र के लिए है।

पीएम ने कहा – हमें समुद्री व्यापार में आने वाली परेशानियों को दूर करना चाहिए। समुद्री व्यापार के सक्रिय प्रवाह पर हमारी समृद्धि निर्भर करती है और इस रास्ते में आने वाली बाधाएं पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती बन सकती हैं। मुक्त समुद्री व्यापार अनादि काल से भारत की संस्कृति से जुड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, समुद्री सुरक्षा के लिए मैं 5 बुनियादी सिद्धांतों को सामने रखना चाहूंगा। पहला- वैध व्यापार स्थापित करने के लिए बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए। दूसरा – समुद्री विवादों का निपटारा शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर ही होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, आज आतंकी घटना और समुद्री लुटेरों के लिए समंदर के रास्तों का इस्तेमाल हो रहा है, इसलिए हम इस विषय को सुरक्षा परिषद के पास लेकर आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button