
गाजियाबाद। गुरु डॉ. पवन सिन्हा के निर्देशन में पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा संचालित यूथ अवेकनिंग मिशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव के अंतर्गत गाजियाबाद के पाम रिसोर्ट, राजनगर एक्सटेंशन और हिसाली गांव मुरादनगर में फ्री कैम्प लगाए गए, जहां कुल 775 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यहां सभी को कोवीशील्ड वैक्सीन लगाई गई। सब कुछ बहुत ही व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, यहां शारीरिक दूरी और सैनेटाईजेशन पर विशेष ध्यान रखा गया। ज्ञातव्य हो कि यूथ अवकेनिंग मिशन के युवा साधक, बड़ों के मार्गदर्शन में कोरोना काल में निर्बाध गति से लगातार समाज हित में अनेक सेवा कार्य करते हुए हजारों लोगों तक नि:शुल्क सहायता पहुंचा चुके हैं। इस अवसर पर डॉक्टरों एवं सेवादारों की टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दोनों स्थानों पर डॉ. पवन सिन्हा गुरुजी और गुरु मां पहुंचे जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, जिला अस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सुरक्षा हेतु लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सेवादार के रूप में गर्वित विज, विनय कक्कर, सत्येंद्र प्रकाश, करन मल्होत्रा, उमेश अग्रवाल, मयंक आर्य, शिक्षा आर्य, निशा वर्मा, अर्चित वर्मा, सुनीता देसवाल, राजरानी गर्ग, खुशबू वर्मा, प्रतीक अग्रवाल, आकांक्षा शर्मा, अभिषेक शर्मा, देवांश वर्मा, अनिता श्रीवस्तव, ज्योति देशवाल, शशि बाला, खुशी गुप्ता, अभेद्या, मयंक विज, ख्याति मेहरा, दुर्गा देवी, प्रज्ञा वशिष्ठ, दिव्या शांडिल्य, यश मल्होत्रा, अनुसया, सजल गर्ग, हरी शर्मा, देवरत शर्मा, अनुकृति वर्मा आदि उपस्थित रहे।



