परिवर्तन स्कूल राजनगर एक्सटेंशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस


गाजियाबाद। योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं यह जीवन जीने की एक प्रेरणा, एक साधन है जिसका लक्ष्य शरीर, मन और आत्मा को एकात्म करना है यह क्रोध, तनाव, चिंता जैसी नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखने में भी सहायक है इसके साथ ही मानसिक भावनात्मक और आत्मिक शांति देता हुआ जीवन जीने का मार्गदर्शन भी दर्शाता है, इसका साक्षात प्रमाण परिवर्तन विद्यालय राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के प्रांगण में दिनांक 21 जून 2025, को 11वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत बड़े पैमाने पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसका आयोजन श्रीमती बीनू चौधरी (चेयरपर्सन), विशाल गुरु श्री( वित्तनिदेशक), श्रीमती विदूषी गुरुमाँ (इवेंट्स इंचार्ज), प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता शर्मा के द्वारा किया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा चुनी गई थीम एक पृथ्वी,एक स्वस्थ्य के लिए योग को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में डी.पी.श्रीवास्तव ने योग दिवस का शुभारंभ किया तथा योग से होने वाले फायदों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग कर व्यक्ति न केवल स्वस्थ और निरोग रहता है बल्कि कई बीमारियों पर विजय भी प्राप्त कर लेता है। सतत विकास परियोजना के अंतर्गत योग अध्यापक (गौरव गुरु श्री) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व की जानकारी दी और बहुत सी योग क्रियाएँ जैसे- प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, मेडिटेशन तथा हास्य क्रियाएं कराई गई और जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ रहने की सलाह दी गई।



