लेटेस्टशहर

काइट में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

गाजियाबाद। काइट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में योग फॉर ह्यूमैनिटी थीम के साथ 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. (कर्नल) ए गर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। स्पोर्ट कोच धनजय शर्मा, मोना अग्रवाल एवं प्रॉक्टर बालदिव्या मित्रा ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योग जैसे सूर्य नमस्कार, सुखासन, नौकासन, धनुरासन, वक्रासन, काकासन, भुजंगासन, हलासन शवासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम आदि करने में मार्ग दर्शन किया।
कार्यक्रम के बाद निदेशक डॉ. (कर्नल) ए गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग नियमित गतिविधियों का अभिन्न अंग होना चाहिए। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि व्यक्ति की कार्य क्षमता को भी बढ़ाता है।
डॉ. आशीष कर्णवाल, विभागाध्यक्ष (एमई) ने योग के विभिन्न लाभों के बारे में बताया। डा. सीएम बत्रा, विभागाध्यक्ष (एएस) ने कहा कि अगर वास्तव में खुश और स्वस्थ रहना है तो हमें रोजाना कम से कम 20 मिनट योग करना चाहिए। अनूप श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार ने मोना अग्रवाल को योग प्रशिक्षक के रूप में उनके अद्भुत नेतृत्व के लिए बधाई दी। डॉ. संदीप छाबड़ा, प्रोफेसर-एमई ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग सबसे अच्छी दवा है। काइट ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों को भी 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 में भाग लेने के लिए समान रूप से प्रेरित किया गया था। यह आयोजन संस्थान के सभी आठ छात्रावासों में भी संबंधित रेक्टर और वार्डन की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. सतीश कुमार ने सभी डीन, एचओडी, प्रेफेसर्स, कैप्टन केपी सिंह (मैनेजर एडमिन), विनय अहलावत (एसोसिएट डीन-आईटीएसएस), सुनील वशिष्ठ (हेड-स्टोर एंड परचेज) को पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button