उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 8वीं बटालियन एनडीआरएफ में योग शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 8वीं बटालियन एनडीआरएफ कमला नेहरु नगर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, डॉ. अनुपमा गौतम मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे साथ ही एसीपी अमित सक्सेना एवं अधिकारी के साथ 261 रेस्क्योर्स उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार तिवारी, उप महानिरीक्षक द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि योग एक स्वस्थ जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके वैश्विक महत्व को समझना आवश्यक है। उन्होंने रेस्क्योर्स के साथ योग समागम में बढ़ चढ़ के भाग लिए और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को ऊर्जावान तरीके से योग गुरु अनुज कुमार द्वारा संचालित किया गया। इसी क्रम में वाहिनी द्वारा नेहरु पार्क ,नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा वाहिनी के विभिन्न स्थानों में प्री-मानसून तैनाती में उपस्थित रेस्क्योर्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में योग कर बल और देश के छवि को स्वस्थ जीवन और स्वच्छ मन योग के बिना असंभव है के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुणाल तिवारी, उप सेनानी, नरेश कुमार नामदेव, संजय कुमार, हेमंत मौर्या , केके शर्मा, सुभाष और बटालियन के रेस्क्यूर्स का अहम योगदान रहा। गाजियाबाद के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से आए प्रतिभागियों ने कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र के सच्चे रक्षक बताया और उनके अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भावना की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button