उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

8वीं बटालियन एनडीआरएफ में किया गया योग शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 8वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद, आयुष मंत्रालय, एवं जिला प्रशासन गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार तिवारी उप महानिरीक्षक 8वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस आयोजन में जिला प्रशासन से मनीष कुमार, विकाश कश्यप, जिला होमियोपैथी
चिकित्सालय से डॉ. पंकज त्यागी, चिकित्सा अधिकारी,से डॉ. मालिक नासिर अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सूर्य कुमार मौर्या, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी के साथ 381 रेस्क्यूर्स भी उपस्थित रहे। तिवारी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि योग एक स्वस्थ जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके वैश्विक महत्व को समझना आवश्यक है। उन्होंने एनडीआरएफ के जवानों के साथ योगाभ्यास भी किया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को ऊर्जा से भरपूर तरीके से योग गुरु आचार्य यश परासर और अनुज कुमार द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 250 से अधिक वृक्षारोपण किए। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति ही पृथ्वी को हरा-भरा रखने तथा स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करने का माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button