गाजियाबाद

यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन, गाजिÞयाबाद स्थित फिटनेस जिमनेजियम में यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट, गाजिÞयाबाद की ब्लड सेंटर टीम द्वारा एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व डॉ. (पूर्व कमांडेंट) प्रमोद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं जिम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। डॉ. प्रमोद यादव ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। ब्लड सेंटर की टीम द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रहण किया गया तथा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें सभी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button