बिज़नेसराज्यराष्ट्रीयस्लाइडरहरियाणा

यमुनानगर सिर्फ एक शहर नहीं, भारत के औद्योगिक नक्शे का है अहम हिस्सा : मोदी

  • यमुनानगर आठ सौ मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की यूनिट व कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का किया शिलान्यास

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने आठ सौ मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यमुनानगर सिर्फ एक शहर नहीं है, यह भारत के औद्योगिक नक्शे का अहम हिस्सा है। प्लाईवुड से लेकर पीतल और स्टील का यह पूरा क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। कपाल मोचन मेला, वेद व्यास की तपोभूमि और गुरु गोविंद सिंह की एक प्रकार से शस्त्र भूमि है। साथियों, यह अपने आप में एक गरिमा बढ़ाने वाली बात है। यमुनानगर के साथ तो मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। जब मैं हरियाणा का प्रभारी था, तो पंचकूला से यहां आना-जाना लगा रहता था। यहां काफी पुराने कार्यकर्ताओं के साथ काम किया। बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर उन्हें नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, मुझे गर्व है कि हमारी सरकार बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए चल रही है। बाबा साहेब ने उद्योगों के विकास को सामाजिक न्याय का मार्ग बताया था। बाबा साहेब ने भारत में छोटी जोतों की समस्या को पहचाना था। वे कहते थे कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसलिए दलितों को उद्योगों से फायदा होगा।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का मॉडल है जो पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है, दूसरी तरफ भाजपा का मॉडल है, जो सत्य पर चल रहा है। सपना है देश को विकसित भारत बनाने का। यमुनानगर भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत में कहा कि हरियाणा के मेरे भाई-बहनों को मोदी की राम-राम साथियों, आज मैं उस धरती को प्रणाम करता हूं, जहां मां सरस्वती का उद्गम हुआ। जहां मंत्रा देवी विराजती हैं। जहां पंचमुखी हनुमान जी हैं। जहां कपाल मोचन साहिब का आशीर्वाद है। जहां संस्कृति, श्रद्धा, समर्पण की त्रिवेणी बहती है। आज बाबा साहब आंबेडकर जी की 135वीं जयंती भी है। मैं सभी देशवासियों को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। बाबा साहब का विजन, उनकी प्रेरणा, निरंतर विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button