उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

यमुना का जलस्तर हुआ कम, प्रशासन का बाढ़ संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण

गाजियाबाद। वर्तमान में वर्षा ऋतु के दौरान हरियाणा प्रदेश के हथनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे अत्यधिक जल की मात्रा को देखते हुए जनपद गाजियाबाद के तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदरपुर, मीरपुर हिन्दू, पचायरा, इलायचीपुर, लुत्फुल्लापुर नवादा, अल्लीपुर में बाढ़ की पूर्व रोकथाम एवं प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी लोनी, जयप्रकाश तहसीलदार लोनी एवं लीलू सिंह नायब तहसीलदार लोनी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान ज्वाईंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा दिये गये निर्देर्शों के क्रम में जलस्तर बढने से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिये तहसील क्षेत्रान्तर्गत कुल 12 शरणालय बनाये गये हंै। तहसील क्षेत्रान्तर्गत जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हुए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया, जहाँ उनके लिये पीने के पानी एवं भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गयी। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिकता की स्थिति के लिये यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में नोकाओं एवं गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था है। बाढ़ की रोकथाम एवं निगरानी हेतु बाढ़ चौकियों पर भी पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गयी है तथा ग्राम स्तर पर बाढ़ सुरक्षा समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। 19.08.2025 की रात्रि से यमुना नदी का जल स्तर कम होना प्रारम्भ हो गया है। डूब क्षेत्र में स्थित खेतों में जो जल स्तर पूर्व में बढ़ गया था वर्तमान में उक्त जलस्तर काफी कम हो गया है, जिससे फसलों को कोई क्षति नही पहुँची हैं। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है तथा जिला प्रशासन सर्तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button