
गाजियाबाद। विश्व योग दिवस के मौके पर सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के प्रांगण में योग दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर, प्रिंसिपल डा. माला कपूर ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ योगाभ्यास किया तथा विभिन्न योगासनों के माध्यम से ॐ सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया: के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को गति देने की प्रेरणा के साथ जागरूक किया।
डा. माला कपूर ने कहा कि योग मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य का मूर्त रूप है। यह स्वास्थ्य व कल्याण का समग दृष्टिकोण है। योग केवल व्यायाम न होकर अपने आपसे तथा विश्व व प्रकृति के साथ तादात्म्य को प्राप्त करने का माध्यम है। योग जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक है, इसी को ध्यान में रखते हुए 21 जून को विश्व योग-दिवस मनाया जाता है।






