गाजियाबाद

नैसकॉम फाउंडेशन व एडोब के सहयोग से आईटीएस में डिजिटल मार्केटिंग विषय पर कार्यशाला आयोजित

गाजियाबाद। आई.टी.एस मोहन नगर यूजी कैंपस मे नैसकॉम फाउंडेशन एवं एडोब के सहयोग से संस्थान की इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला की महत्वता एवं उपयोगिता बताते हुए कहा कि ऐसी कार्यशाला निरंतर होती रहनी चाहियें और सभी उपस्थित छात्रों को आज के डिजिटल मार्केटिंग एनवायरनमेंट को ध्यान में रख कर अपनी क्षमताओं को विकसित करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। यूजी कैंपस की प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने अतिथि वक्ताओं का मोमेंटो और गुड लक प्लांट देकर स्वागत किया और डिजिटल मार्केटिंग के महत्व पर संक्षिप्त परिचय देते हुए छात्रों को इसमे पारंगत होने के लिए प्रेरक संबोधन दिया।
इस कायार्शाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आज के उभरते हुए डिजिटल मार्केटिंग के नए आयामों के बारे में जानकारी देना और उनके अनुसार तैयार करना था। कार्यशाला के दौरान डिजिटल मार्केटिंग इकोसिस्टम की बुनियादी समझ एवं वर्तमान उद्योग रुझान, कंटेंट स्ट्रेटेजी, आॅडियंस टार्गेटिंग और कस्टमर एंगेजमेंट का महत्व, रएड, रएट एवं सोशल मीडिया मार्केटिंग की व्यावहारिक जानकारी, एनालिटिक्स एवं परफॉर्मेंस मैट्रिक्स के माध्यम से प्रभावी डिजिटल कैंपेन निर्माण, पेड एडवरटाइजिंग, कैंपेन आॅप्टिमाइजेशन और बजटिंग की मूलभूत समझ, डिजिटल प्रमोशन्स में ब्रांडिंग, स्टोरीटेलिंग और क्रिएटिविटी का महत्व जैसे विषयों को शामिल किया गया।
सत्र का कुशल नेतृत्व नैसकॉम फाउंडेशन एवं एडोब की और से सुश्री शिवानी बेग ने किया, जिनकी विशेषज्ञता एवं प्रभावी प्रस्तुति ने छात्रों के सीखने के अनुभव को समृद्ध बनाया। इसके आलावा दो अन्य विशेषज्ञों सुश्री अश्मिता एवं सुश्री सिमरन का सशक्त सहयोग प्राप्त हुआ, जिन्होंने व्यावहारिक सुझावों एवं उद्योग आधारित दृष्टिकोण साझा किए। यह कार्यशाला अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक रही, जिसमें विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियों से अवगत कराया गया ।
कार्यशाला के दौरान इंटरैक्टिव सत्र, वास्तविक केस स्टडीज तथा व्यवहारिक उदाहरणों को विद्यार्थियों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। यह कार्यशाला न केवल विद्यार्थियों के डिजिटल मार्केटिंग कौशल को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि उन्हें अपने पेशेवर जीवन में नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। नैसकॉम फाउंडेशन और एडोब के साथ यह सहयोग ज्ञान-साझाकरण में उत्कृष्टता का उदाहरण रहा।
इस अवसर पर यू जी कैंपस की प्राचार्या डॉ. नेन्सी शर्मा, डीन ऐकडेमिक डॉ विदुषी सिंह, बीबीए पाठ्यक्रम के एचओडी प्रोफेसर आदिल खान, बीबीए प्रथम वर्ष की कोआॅर्डिनेटर डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, संस्था के संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button