गाजियाबाद

महिला कल्याण विभाग ने किया 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

गाजियाबाद। महिला कल्याण विभाग द्वारा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट आॅफ वूमेन द्वारा 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डे_1 की थीम special awareness and capacity- building session on all women centric scheme and policies का आयोजन आध्यात्मिक इंटर कॉलेज डासना में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थ्य, पैरालीगल लायर द्वारा बालिकाओं से जुड़ी समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में जिला मिशन कोआॅर्डिनेटर द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, (सामान्य ), स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल श्रम, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, निराश्रित महिला पेंशन, घरेलू हिंसा आदि का प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, साइबर अपराध से बचाव के उपाय, महिलाओं के लिए संचालित योजनाएँ तथा वन स्टॉप सेंटर जैसी सेवाओं के बारे में जागरूक किया साथ ही बाल विवाह निषेध, टोल फ्री नंबर 181, 1098, 112, 1090 आदि का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विचित्र वीर सिंह डिफेंस लायर, दिशा से श्रीमति नेहा वालिया डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर हब, डॉ. ऋचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना, पिंक बूथ से थानाध्यक्ष एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button