उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर

महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री ने किया गाजियाबाद का भ्रमण

  • भोजन में पोषक तत्वों को अनिवार्य रूप से लेना चाहिए: बेबी रानी मौर्य
  • 7 अगस्त तक चलाया जायेगा सम्भव अभियान
  • सम्भव अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजियाबाद। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य सम्भव अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद जनपद का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, संचालन की जमीनी स्थिति एवं महिला तथा बाल कल्याण संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री का यह भ्रमण महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण एवं पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी एवं जनपद स्तर पर समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से किया जा रहा है।
मंत्री बेबी रानी मौर्य ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी मोदीनगर (गाजियाबाद) पहुंची व दीप प्रज्जवलित करते हुए सम्भव अभियान कार्यक्रम शुभारम्भ किया। तत्पश्चात सामुदायिक गतिविधियों के अंतर्गत 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा पोषण पोटली प्रदान की गयी। पिछले वर्ष संभव अभियान के माध्यम से कुपोषित श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों, अभिभावकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सराहना की गयी। महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत केक काट कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। मंत्री द्वारा सभा को सभा को संबोधित करते हुए संभव अभियान की जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को अपने खाने का ध्यान रखना आवश्यक है उनको अपने खाने में पोषक तत्वों को लिया जाना आवश्यक हैं। जिससे की स्वस्थ बालक या बालिका का जन्म हो। उन्होंने कहा कि एक अगस्त से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। मंत्री द्वारा संभव अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में विधायक मोदीनगर डॉक्टर मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह, चैनपाल सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा के साथ जनपद के प्रतिनिधि तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्कर, बाल विकास परियोजना अधिकारी स्वाति केसरवानी एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या गणमान्य व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button