लेटेस्टशहर

नवनियुक्त सीएमओ के स्वागत के साथ रखी अपनी मांगे

गाजियाबाद। ज्वाइन फोरम आफ मेडिकल टैक्नॉलॉजिस्ट इंडिया उत्तर प्रदेश एवं मेडिकल टैक्नॉलॉजिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष कुमार का स्वागत किया। सीएमओ को डायग्नोस्टिक एवं पैथोलॉजी लैब के रिन्यूवल/न्यू रजिस्ट्रेशन को भारत सरकार के द्वारा संशोधित राजपत्र 18 मई 2018 के अनुसार कराने का अनुरोध किया गया है। गाजियाबाद के एमटीए के अध्यक्ष एवं जेएफएमएलटी इंडिया के उत्तर प्रदेश सचिव घनश्याम सिंह काम्बोज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भारत सरकार के संशोधन राजपत्र को लागू कराने का अनुरोध किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हर सम्भव नियमानुसार मदद करने को आश्वासन दिया। इस मौके पर दीपनारायण, इकबाल, नरेश, शारद, पारुल त्यागी, रविन्द्र सिंह, दीन प्रकाश,महताब, सतीश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button