राज्यलेटेस्ट

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हासिल करेंगे बहुमत: डॉली शर्मा

  • कांग्रेस के समर्थन में लोगों के बीच चल रही है लहर
  • प्रियंका गांधी को मुकुट पहनाकर शूरवीर भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की
    गाजियाबाद।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने गुरुवार को जिला मुरादाबाद में आयोजित कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की तरफ से मुकुट एवं भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की।
    कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में स्पष्ट बहुमत हासिल करेंगे। कांग्रेस के समर्थन में लोगों के बीच एक लहर चल रही है। मंच पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मोना, राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे।
    कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग आधा दर्जन बस और एक दर्जन से अधिक कार में सवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा मुरादाबाद कूच कर गईं और वहां पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आयोजित पार्टी की प्रतिज्ञा रैली में शिरकत की। यह रैली काफी सफल रही और कांग्रेसियों में यह आत्मविश्वास लौट रहा है कि यूपी में अबकी बार उनकी सरकार बनेगी।
    कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा के साथ जाने वालों में युवक कांग्रेस कमेटी के जिÞला अध्यक्ष विकाश खारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव जितेन्द्र गौड़ धोबी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएन गर्ग, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित यादव आदि प्रमुख थे। इनके अलावा पार्टी नेता राजेंद्र ढिल्लो बाल्मीकि, संतोष शर्मा, कामिनी शर्मा, आयुष शर्मा, शिवकुमार वर्मा, वासुदेव शर्मा, सिराजुद्दीन, पंकज कुमार, मेनका, मोहमद इजरायल, रोहित मलिक, अरविंद शर्मा, चौधरी अजय पाल सिंह, रामू प्रजापति, मोहित ठाकुर आदि भी उनके साथ मुरादाबाद पहुंचे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button