उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

वार्ड नंबर 88 गांधीनगर होगा दूधिया लाइट से जगमग

गाजियाबाद। वार्ड 88 गांधी नगर में हरि मंदिर चौक से सुशीला इंटर कालिज तक स्ट्रीट लाइट पोल सहित लगाए जाने के कार्य को सरदार जगमोहन सिंह ने विधिवत नारियल फोड़ कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पार्षद नीरज गोयल ने बताया कि निगम द्वारा लगभग 10 लाख की लागत से 22 स्ट्रीट लाइट पोल सहित लगाई जाएंगी। इस सड़क के अधिक चौड़ी होने के कारण बिजली के खम्बे पर लगी स्ट्रीट लाइट पूरे क्षेत्र में रोशनी नही कर पाती हैं जिस के कारण सड़क पर अंधेरा बना रहता हैं सड़क के दूसरी तरह इन लाइटों के लग जाने से सड़क पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी रहेगी। सरदार जगमोहन सिंह ने पार्षद को माला पहनाकर धन्यवाद किया साथ ही कहा कि नीरज गोयल के पार्षद बनने के बाद विकास कार्यो में तेजी आयी है। इस अवसर पर प्रतिभा कपूर, रेनू चंदेला, संजय प्रधान, मनोज वोहरा, सुरेंद्र कुमार गोस्वामी, मुकेश कुमार, आलोक गोयल, सागर, शुभम गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button