शहर

भोवापुर से वार्ड नंबर 21 के पार्षद आनंद गौतम का निधन, मेयर ने नगर निगम में कराई कांडोलेन्स

गाजियाबाद। वार्ड नंबर 21 भोवापुर क्षेत्र के पार्षद आनंद गौतम का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में दु:खद घटना पर शोक सभा की गई जिसमें महापौर सुनीता दयाल सभी पार्षदों एवं समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा परम पिता परमेश्वर से प्राथना की कि उनके परिवार को इस असहनीय दु:ख/क्षति को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि पार्षद आनंद गौतम 2 बार के पार्षद रहे हैं। उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया है। हमेशा अपने वार्ड के विकास कार्यो के लिए बहुत ही शालीनता से करने में सक्षम रहे है कभी किसी से भी ऊंची आवाज तक में बात नही की, हमेशा अपने अच्छे व्यवहार के कारण सभी का प्यार प्राप्त किया। पार्षद आनंद गौतम के निधन पर नगर निगम परिवार बहुत ही दु:खी है और नगर निगम परिवार सदैव उनके परिवार के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button