शहर

शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया शहर सीट के लिए मतदान, मात्र 33.30 प्रतिशत हुआ मतदान

  • 461644 में केवल 153722 वोटरों ने डाली अपनी वोट

गाजियाबाद। दो सप्ताह के शोगुल के बाद आज गाजियाबाद विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान हो गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे खत्म हो गया। मौसम ने आज प्रत्याशियों का खूब साथ दिया, सुबह आसमान साफ रहा और धूप भी खिली रही। बूथों पर सुबह के समय मतदाता वोट करने पहुंचे। मतदान की गति सुबह से धीमी जरूर रही लेकिन पूर्व के उपचुनावों से इस बार के उपचुनाव में मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान प्रतिशत वैसे काफी कम मात्र 5.36 प्रतिशत हो सका था। सुबह नौ बजे तक हुए मतदान में 16980 पुरुष व 7775 महिलाएं अपना वोट डाल चुके थे। पूर्व के उपचुनावों की बात करें तो मेयर उप चुनाव में तकरीबन 17 फीसदी वोटिंग हुई थी। वर्ष 2004 में हुए विधानसभा उप चुनाव में भी वोटिंग प्रतिशत बेहद कम रहा था। लेकिन इस बार सुबह 11 बजे तक ही वोटिंग फीसदी 12.87 फीसदी हुआ। लाइन पार क्षेत्र, कैला भट्टा में जरूर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया लेकिन सनानत धर्म इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय डासना गेट, कन्या वैदिक इंटर कॉलेज, एसडी कॉलेज, चौधरी छबीलदास पलिक स्कूल आदि के कई बूथ सुबह के समय सूने पड़े रहे। एक बजे तक 20.12 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक मतदान 7 प्रतिशत और बढ़कर पहुंच गया 27.36 प्रतिशत तक। शाम 5 बजे तक कुल 33.30 प्रतिशत ही मतदान हो सका। यानी गाजियाबाद 56 विधानसभा में कुल 4 लाख 61 हजार 644 वोटों में से मात्र एक लाख 53 हजार 722 लोगों ने ही वोट किया है। 153722 वोटर ही अपने नए विधायक का चुनाव करने जा रहे हैं। 23 नवंबर को मतगणना में पता चलेगा नए विधायक को कितने वोट मिले हैं।

कंट्रोल रूम से ली गई मतदान की पल-पल अपडेट, डीएम ने संभाले रखा मोर्चा
विधानसभा उपचुनाव में पल-पल की अपडेट के लिए जिला मुख्यालय सभागार में बनाए गए कंट्रोल रूम मतदान केन्द्रों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही थी। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का यहां से निस्तारण किया जा रहा था। कंट्रोल रूम की कमान जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने संभाल रखी थी। कंट्रोल रूम में सीडीओ अभिनव गोपाल, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एडीएम एलए विवेक मिश्र, एसीएम निखिल चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कई केन्द्रों के सीसीटीवी सही दिशा में न होने के कारण उनका फोकस ठीक कराया गया, जिससे मतदान की स्थिति देखी जा सके।

मुरादनगर विधायक ने शहर सीट पर हुए चुनाव में डाला वोट
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपनी पत्नी के साथ शहर विधानसभा के गीता मैमोरियल पब्लिक स्कूल में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। उधर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने भी बूथों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं को वोटर स्लिप न मिलने पर नाराजगी भी जताई।

कड़ी सुरक्षा में गोविंदपुरम स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम
सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों से मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम लेकर गोविंदपुरम अनाज मंडी स्थित मतगणना स्थल पर पहुंची जहां से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button