कलेक्ट्रेट में वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट प्रांगण में वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक अजीत पाल त्यागी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में किया। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा निर्मित गृह उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिनकी खरीद विधायक, अध्यक्ष एवं अन्य लोगों ने भी की। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से नारी शक्ति को आत्मनिर्भरता का मार्ग मिला है। वहीं, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना ही राष्ट्रधर्म है। इस अवसर पर अमर दत्त शर्मा, अरविंद भारती, महेश अग्रवाल, सरदार एसपी सिंह, तरुण शर्मा, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, अनिल सांवरिया , धवल कुमार, गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, कामेश्वर त्यागी, पंकज भारद्वाज,नीरज त्यागी, विनीत शर्मा,प्रीति चंद्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



