लेटेस्टशहर

ग्राम भिक्कनपुर, मकरैड़ा में किया गया ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन

गाजियाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्राम भिक्कनपुर एवं मकरैड़ा, विकास खण्ड रजापुर में किया गया। जिसमें ग्राम भिक्कनपुर में मुख्य अतिथि डा. राजेन्द्र सिंह, से.नि., थल सेना द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। जिसमें जिला अग्रणी बैंक, सहकारिता, पशुपालन, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति एवं विपणन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, जन सुविधा केन्द्र, उद्यान विभाग आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनमानस की समस्याओं एवं सुझावों पर विचार किया गया। कृषकों के खेत पर उर्वरक का ड्रोन से छिड़काव का प्रदर्शन भी कराया गया। यह प्रदर्शन भिक्कनपुर में कृषक रणवीर सिंह एवं मकरैड़ा में कृषक किशन आर्य के खेत पर कराया गया। कृषि विभाग द्वारा पी.एम किसान, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदर्शन कराते हुए प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। लखपति दीदी एवं एनआरएलएम में गठित स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यस्थल पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों द्वारा स्वास्थ्य प्रशिक्षण भी कराया गया। उपलब्धियां हासिल करने वालों में योग के क्षेत्र में कु. अंशिका एवं शिक्षा क्षेत्र में कु. पिंकी का अभिन्दन करते हुए पुरस्कार भी दिये गये। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ‘धरती कहे पुकार के’ की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। उज्जवला के लाभार्थी एवं सहकारित विभाग से नये सदस्यों को भी बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, रजापुर, उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, गाजियाबाद, जिला कृषि अधिकारी, गाजियाबाद के साथ-साथ सभी विभागों के कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button