राज्यलेटेस्टस्लाइडर

कारगिल दिवस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  • एक सितंबर से शुरू की जाएगी सैनिक सम्मानद यात्रा
  • सैन्य धाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई जाएगी
    देहरादून।
    कारगिल विजय दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने पुष्कर धामी ने कहा कि करगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता का परिचायक है। उन्होंने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने बताया कि दूसरे विश्व युद्ध की वीरांगना और वेटरन की मासिक पेंशन आठ से बढ़ाकर दस हजार कर दिया गया है। इसी के साथ राज्य के तकरीबन आठ सौ परिवारों को फायदा मिलेगा। वहीं, एनडीए/सीडीएस या समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को एसएसबी की तैयारी के लिये पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
    इसके अलावा सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के पठन-पाठन में सहूलियत के लिये हल्द्वानी में एक छात्रावास का भी निर्माण किया जाएगा। गढ़वाल व कुमाऊं में वीर नारियों व वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। उनका कहना है कि एक सितंबर से राज्य में सैनिक सम्मान यात्रा भी आयोजित की जा रही है, जिसके तहत शहीदों के स्वजन और वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सैन्य धाम के लिये शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button