लेटेस्टशहर

राष्ट्रीय कप इंडियाका प्रतियोगिता हेतु उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम घोषित

गाजियाबाद। इंटरनेशनल इंडियाका एसोसियेशन (जर्मनी) द्वारा सम्बद्ध इंडियाका एसोसियेशन आॅफ इंडिया (रजि.) के अंर्तगत महाराष्ट्र के नानदेड़ जिले मेंं गुरू गोविन्द सिंह इंडोर स्टेडियम में 6 से 8 जनवरी 2023 तक होने जा रही राष्ट्रीय कप 2023 इंडियाका प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी।
इंडियाका एक अंर्तराष्ट्रीय खेल है जिसकी स्थापना जर्मनी में हुई। यह आज यूरोप में सर्वाधिक लोकप्रिय खेल के रूप में जाना जाता है। इंडियाका एक टीम स्पोर्ट है जिसमें पांच-पांच खिलाड़ीयों की टीम प्रत्येक आयु वर्ग में हिस्सा लेती है। यह वॉलीबाल से काफी मिलता जुलता खेल है परन्तु इस खेल में बॉल की जगह एक बड़ी शटलकॉक इस्तेमाल की जाती है जिसे इंडियाका बॉल कहा जाता है । इंडियाका खेल भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है जिसमें खिलाड़ी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैें। भारत में इस खेल की शुरूआत उत्तर प्रदेश में हुई तथा इसकी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद में ही किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम चैम्पियन रही। महाराष्ट्र में होने जा रही इस राष्ट्रीय कप 2023 इंडियाका प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम हिस्सा ले रही है टीम में पुरूष वर्ग (19 वर्ष से कम आयु) में शिवम मिश्रा, आदित्य सिंह, गोमेश भोला, गोविन्द सिंह, राहुल निशाद, यश सरस एवं रोहन कुमार हैं जबकि पुरूष वर्ग (19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में सूजल कुमार, शमीर खान, राज राउत, निखिल कुमार, यस कुमार एवं इशू कुमार। टीम कैप्टन की भूमिका राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता गोविन्द सिंह जबकि टीम लीडर के रूप दयाचन्द भोला शामिल रहेंगे। भारत में इंडियाका खेल के जन्मदाता एवं उत्तर प्रदेश इंडियाका के अध्यक्ष दयाचन्द भोला ने बताया कि इस राष्ट्रीय कप 2023 के विजेता खिलाड़ियों का चयन 1 से 5 अगस्त 2023 को बैल्यिम में होने वाली 6वीं विश्व कप प्रतियोगिता 2023 के लिये भी किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button