गाजियाबाद

मीटर रीडर / मीटर रिडिंग से निजात पाने के लिए स्मार्ट मीटर का प्रयोग करें: मुख्य अभियन्ता दीपक अग्रवाल

  • विभाग का दावा: स्मार्ट मीटर सही रिडिंग रिकॉर्ड कर रहा है, कोई कमी नहीं
    गाजियाबाद। मुख्य अभियन्ता (वितरण) गाजियाबाद क्षेत्र—तृतीय दीपक अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि सभी बिजली उपभोक्ताओं को आधुनिक स्मार्ट टेक्नोलाजी के सहारे मीटर रीडरों से मुक्त रिडिंग की व्यवस्था एवं आॅन लाईन विद्युत भुगतान की सुविधा स्मार्ट मीटर के माध्यम से की जा रही है। गाजियाबाद जिले में लगभग 11 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं, वर्तमान में लगभग एक लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिये गये हैं। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी विद्युत खपत की मानेटिरिंग स्वयं प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करके कर सकते हैं तथा रिचार्ज भी अपनी सुविधा अनुसार करा सकते हैं।
    कुछ व्यक्तियों द्वारा निजी स्वार्थवश स्मार्ट मीटर के बारे में यह भ्रान्ति फैलाई जा रही है कि स्मार्ट मीटर तेज चलता है, इस शक को दूर करने के लिए विभाग द्वारा 5 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर पुराना मीटर भी चैक मीटर की तरह छोड़ा गया। इनमें से लगभग 300 उपभोक्ताओं का औचक निरीक्षण कराया गया एवं दोनों मीटरों की खपत का मिलान किया गया, जिसमें दोनो मीटरों की खपत बराबर पाई गयी। अर्थात स्मार्ट मीटर सही रिडिंग रिकॉड कर रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मीटर रीडर / मीटर रिडिंग से निजात पाने के लिए स्मार्ट मीटर का प्रयोग करें और विभाग का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button