यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. हिमानी अग्रवाल ने की जनसुनवाई

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. हिमानी अग्रवाल द्वारा निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग में महिला जनसुनवाई की गई, जिसमें कुल 27 प्रकरणों की जनसुनवाई की गई तथा उक्त प्रकरणों को सम्बंधित विभागों को एक सप्ताह के अन्दर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर महिला आयोग को सूचित करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डा.संतोष उपाध्याय, जिला प्रोबेशन आधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी.यादव, सहायक जिला विद्यालय निरिक्षक सतीश कुमार पाण्डे, महिला थानाध्यक्ष रितु त्यागी, महिला अपराध सेल प्रभारी रमाकान्त यादव उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के बाद सदस्य द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय ब्लाक रजापुर का निरिक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा बच्चों से वार्ता की गयी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकार ओ.पी.यादव को निर्देशित किया गया कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही पोषणयुक्त आहार दिया जाये । उन्होंने वन स्टॉप सेंटर यूनिट-1 का निरीक्षण किया गया, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर दीपाली तथा काउन्सलर अंजना द्वारा सेण्टर में आने वाले मामलों के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान जिला प्रोबेशन आधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।



