राजनीतिराज्यलेटेस्ट

यूपी चुनाव: पांचवें चरण के लिए 61 सीटों पर 27 को होगी वोटिंग, छह बजे थम जाएगा प्रचार

लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 के पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जाएगा। 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ताबड़-तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। भाजपा ने 2017 में इस चरण में 47 सीटें जीती थी।
पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा जिले आते हैं, इन जिलों की तिलोई, सलोन (सुरक्षित), जगदीशपुर (सुरक्षित), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (सुरक्षित), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सुरक्षित), चायल, फाफामऊ, सोरांव (सुरक्षित), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (सुरक्षित), कोरांव (सुरक्षित), कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर (सुरक्षित), दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़ (सुरक्षित), मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा (सुरक्षित), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर (सुरक्षित) व गौरा विधान सभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम अमित शाह के अलावा सीएम योगी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button