राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी व उनके सात मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

  • दो घंटे में 8.69 प्रतिशत हुई वोटिंग
    लखनऊ।
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
    छठे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सात मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी तथा बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 66 महिला प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 में 57 सीट में 46 सीटों पर भाजपा का कब्जा था। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में नौ बजे तक यानी दो घंटे में 8.69 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसमें बस्ती में सर्वाधिक 9.88, कुशीनगर में 9.64 तथा अम्बेडकरनगर में 9.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर मतदाता काफी उत्साहित हैं जबकि संतकबीर नगर में मतदाता बेहद सुस्त हैं। यहां पर दो घंटे में 6.80 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। सुबह सात से नौ बजे के बीच में अम्बेडकरनगर में 9.46, बलिया में 7.57, बलरामपुर में 8.13, बस्ती में 9.88, देवरिया में 8.39, गोरखपुर में 8.96, कुशीनगर में 9.64, महराजगंज में 8.90, संतकबीर नगर में 6.80 तथा सिद्धार्थनगर में 8.20 प्रतिशत मतदान हो गया था।
    उधर, बस्ती के एक बूथ पर ईवीएम में सिर्फ एक बटन ही दब रहा था। इसको लेकर यहां हंगामा हो गया। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने सुबह 7 बजे गोरखपुर में वोट डाला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अब तक हम 300 सीटें जीत रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button