राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

यूपी चुनाव 2022: सहारनपुर से वेस्ट यूपी को साधेंगे अमित शाह

लखनऊ। भाजपा ने 2022 चुनाव को लेकर यूपी पर अपना पूरा फोकस कर रखा है। पीएम मोदी जहां यूपी में हजारों करोड़ की योजनाओं का श्रीगणेश एवं उद्घाटन कर चुके हैं वहीं गृहमंत्री अमित शाह भी लगातार यूपी के दौरे पर हैं। आज वेस्ट यूपी के सहारनपुर में अमित शाह मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर पहुंच रहे हैं। सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में जनता रोड स्थित पुंवारका में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
बता दें कि कि उत्तर प्रदेश में 2022 चुनाव में केन्द्रीय नेतृत्व की भागेदारी अधिक देखी जा रही है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 403 में से 312 सीटें जीती थीं। समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19 और कांग्रेस को सात सीट मिली थी। भारतीय जनता पार्टी पुन: तीन सौ प्लस के टारगेट के साथ चुनाव में उतर रही है। वह किसी भी कीमत पर सत्ता को बरकरार रखना चाहती है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, डॉ धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी भी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button