उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने किया जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित ग्राम डिडौली में मंगलवार को जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी राकेश जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष सागर महाराज, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि जीवन आशा जैसा अत्याधुनिक एवं सेवा-भाव से प्रेरित अस्पताल इस क्षेत्र में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयुष्मान भारत मिशन को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका सदैव प्रयास रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और यह अस्पताल उसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। वरिष्ठ समाज सेवी राकेश जैन ने कहा मुरादनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए यह अस्पताल एक वरदान साबित हो रहा है। यह केंद्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प को मजबूत करेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि यह अस्पताल चिकित्सा सेवा के साथसाथ पुनर्वास की दिशा में भी कार्य करेगा। क्षेत्रीय जनता को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जीवन आशा ट्रस्ट इस पहल के लिए बधाई का पात्र है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button