राष्ट्रीय

केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सशस्त्र सैन्य समारोह के अन्तर्गत सूर्या आॅडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तबला वादक एवं फ्यूजन संगीत के उस्ताद बिक्रम घोष की टीम द्वारा लयबद्ध तबलावादन के साथ संगीतमय प्रस्तुति की गयी। इनमें वन्दे मातरम तथा राग जोग एवं भैरवी पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियां शामिल रहीं।
कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित वरिष्ठ सेना अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button