
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं महानगर सह-संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पंकज गर्ग, उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के अध्यक्ष राकेश गोयल, सर्राफा व्यापर मंडल अध्यक्ष लोकेश वर्मा, जिला मंत्री मुकेश भटनागर, विनोद धनकड़, मंत्री विनय शर्मा, संजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, पूर्व सभासद प्रमोद गोयल सहित सैकड़ों व्यापारी बन्धुओं के साथ योग किया। पंकज गर्ग ने कहा कि करोगे योग तो रहोगे निरोग योग। हमें निरोगी जीवन जीने के लिए अपने जीवन में प्रत्येक दिन करना चाहिए और योग को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई गई। आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। योग करने से तनाव दूर होता है और मनुष्य मानसिक रुप से मजबूत होता है। अगर रोज योग किया जाये तो बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।



