लेटेस्टशहर

आरकेजीआईटी में दो दिवसीय तृतीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

गाजियाबाद। आरकेजीआईटी में आई. ई. ई. ई. द्वारा प्रयोजित दो दिवसीय एडवांसमेंट इन इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन विषय पर तृतीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 23-24 नवंबर को किया गया। 24 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफेसर राजवीर सिंह यदुवंशी ने स्मार्ट शहरों के निर्बाध अनुकूलन को सुनिश्चित करने के लिए सर्वव्यापी और लंबे समय तक चलने वाली ऊर्जा के साथ तैनात इंटरनेट आॅफ थिंग्स (आईओटी) नोड्स को कैसे शक्ति प्रदान किया जाए और कैसे इसे आईओटी उपकरणों और वायरलेस सेंसर नेटवर्क के साथ स्मार्ट सिटी के आॅटोमेशन में उपयोग किया जाए, के बारे में शोधार्थियों को शोध करने के लिए प्रेरित किया। इस संगोष्ठी में आई ई ई ई उ. प्र. सेक्शन के पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार सिंह (आई आई टी बी एच यू), डॉ प्रभाकर तिवारी (एम एम एम टी यू, गोरखपुर), डॉ जय सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दो दिवसीय संगोष्ठी में शोधकतार्ओं ने 23-24 नवंबर को शोध पत्रों को प्रस्तुत किया गया, जिनका प्रकाशन आई ई ई ई एक्सप्लोर में किया जाएगा। संगोष्ठी के समापन कार्यक्रम में शीतल नाना पाटिल, अनुभव कुमार और मीनाक्षी दुर्गा, धनंजयुलु वी, गौतम कुमार, यू वी वी कृष्णावेनी को सर्वोत्तम शोध पत्र के लिए सम्मानित किया गया। इस संगोष्ठी में संस्थान के ग्रुप एडवाइजर डॉ लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ डी के चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी सी शर्मा उपस्थित रहे। डीन ई आई आई डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने संयोजक डॉ. आर के यादव एवं डॉ. अमित सिंघल तथा विभाग के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस आयोजन के आयोजक सचिव कुणाल लाला एवं रिचा गुप्ता के साथ साथ विनीत श्रीवास्तव, मनदीप सिंह, अनुज कुमार आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button