गाजियाबाद

आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कालेज में दो दिवसीय जोश-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। आई0टी0एस फिजियोथेरेपी कालेज ने बी0पी0टी0 के विभिन्न बैचों के छात्रों के बीच एक अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता – जोश का आयोजन किया। यह खेल आयोजन आई0टी0एस कालेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मुख्य मैदान में 5 मार्च 2026 से 06 मार्च 2026 को किया गया था। अर्पित चड्ढा, वाईस चेयरमैन आई0टी0एस – दि एजुकेशन ग्रुप, ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेन्द्र सूद, निदेशक जनसंपर्क, डॉ एम0 थंगराज, प्रिंसिपल आई0टी0एस फिजियोथेरेपी कालेज एवं फामेर्सी विभाग के निदेशक डॉ0 एस0 सदीश कुमार के साथ किया।
स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए कई व्यक्तिगत और टीम खेल कार्यक्रम आयोजित किये गये। इनडोर खेलों में शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन शामिल थे। लड़कियों के लिए थ्रो बॉल और खो-खो, लडकों के लिए वॉलीबाल, फुटबाल व क्रिकेट आउटडोर खेलों के रूप में कराये गये थें। सभी छात्र पूरे वर्ष इस स्पोर्ट्स मीट का इंतजार करते है जो उनकी शारीरिक शक्ति को भी बढाता है। छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और विभिन्न पदों और पुरस्कारों को प्राप्त किया।
सभी खेलों के प्रीलिम्स 05 मार्च 2026 को आयोजित किये गये थे जबकि दूसरे दिन को मुख्य प्रतियोगिताओं के लिए आरक्षित रखा गया था। खो-खो की विजेता बी0पी0टी0 आॅठवा सेमेस्टर की छात्रा रही जबकि थ्रोबाल में सातवें सेमेस्टर की छात्राओं ने बाजी मारी। वॉलीबॉल में बी0पी0टी0 प्रथम सेमेस्टर ने बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो और क्रिकेट इस पूरे आयोजन के सबसे बहुप्रतीक्षित खेल थे और दोनों खेलों को देखने के लिए बडी संख्या में छात्र उपस्थित थे। छात्रों ने जमकर हूटिंग कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सभी खिलाडियों की सहायता के लिए स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम में कड़ी मेहनत की। घायल खिलाड़ियों की देखभाल और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के लिए विशेष रूप से एक टीम का गठन किया गया था।
सभी छात्रों ने इतना अच्छा अवसर देने के लिए आई0टी0एस-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी का धन्यवाद किया। श्री अर्पित चडढा जी ने हमेशा आगे बढ़ने की गतिविधियों के संगठन का समर्थन किया है और छात्रों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button