लेटेस्टशहरशिक्षा

राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 23 से

गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में आईईईई द्वारा आयोजित एडवांसमेंट इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ;संचार इंजीनियरिंग में उन्नति पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 23 व 24 नवंबर 2023 को किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आरके यादव एवं डा.अमित सिंघल ने बताया कि इस संगोष्ठी के लिए 790 शोध पत्र प्राप्त हुए जिसमें से संगोष्ठी में 210 शोध पत्रों को प्रस्तुत किया जाएगा। चयनित शोधपत्र आईईईई एक्सप्लोर में प्रकाशित होंगे। इस संगोष्ठी के लिए सिंगापुर, मलेशिया, ईरान, इराक, टर्की, साइप्रस तथा भारत के विभिन्न क्षेत्रों से शोध पत्र प्राप्त हुए हैं। इस दो दिवसीय संगोष्ठी में विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित लोग व्याख्यान देंगे। संगोष्ठी में विभिन्न देशों की प्रतिष्ठित संस्थानों के आमंत्रित वक्ता भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह महत्वपूर्ण संगोष्ठी शोधकर्ताओं को नए उभरते हुए क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल लोगों के साथ भविष्य की समस्याओं और उनके व्यावहारिक समाधान, वैज्ञानिक परिणाम और विषयों पर चर्चा करने और मिलन ेके लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम की प्रेसवार्ता में संस्थान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डीके चौहान, डीन ईआईआई डा. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, डीन एक्रीडिटेशन डा. रामेन्द्र सिंह, संयोजक डा. आरके यादव डीन एकेडमिक, डॉ. अमित सिंघल एचओडी सीएसई तथा आयोजक सचिव कुणाल लाला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button