लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में दो दिवसीय अर्न्तमहाविद्यालयीय आईटी फेस्ट कोड फिएस्टा- 2022 का शुभारम्भ

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस परिसर में द्वि-दिवसीय अर्न्तमहाविद्यालयीय आईटी फेस्ट कोड फिएस्टा-2022 का भव्य शुभारम्भ हुआ। फेस्ट का उद्देश्य विभिन्न संस्थानों के छात्रों को एक सार्थक मंच उपलब्ध कराना रहा ताकि वे अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता, क्रियाशीलता, सैद्धांतिक ज्ञान, अनुप्रयोगों के प्रदर्शन के साथ-साथ आपस में मिलकर एक दूसरे की गतिविधियों को जाने तथा आपसी समझ विकसित कर सकें। समारोह का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपकार सिंह, (श््रूी ढ१ी२्रीिल्ल३, फटरक), आईटीएस मोहननगर के आईटी विभाग तथा स्नातक परिसर के निदेशक डा. सुनील कुमार
पांडेय, आईटीएस स्नातक परिसर की वाइस प्रिंसिपल प्रो. नैन्सी शर्मा तथा संयोजक समिति के सदस्य प्रो.
सौरभ सक्सैना, प्रो. पूजा धर, प्रो. स्मिता कंसल, प्रो. वरूण अरोरा एवं डा. कादम्बरी अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती की
प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस समारोह में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के 50 क्षणिक संस्थानों के लगभग 600 छात्र
भाग ले रहे हैं।
आईटीएस समूह के वॉइस चेयरमैन अर्पित चढ्ढा ने अपने संदेश में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के 50 संस्थाओं के छात्रों के
इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईटीएस समूह इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से छात्रों में आपसी समझ, एक स्वस्थ प्रतियोगितापरक वातावरण में
अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुअवसर प्रदान करता है। मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित उपकार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यन्त सराहनीय हंै और निश्चित रूप से प्रतिभागियों को एक स्वस्थ प्रतियोगितापरक वातावरण में उत्कृष्ट खेल भावना प्रदर्शित करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं तथा कहा
कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये अति आवश्यक हैं।
आईटी विभाग के निदेशक डा. सुनील कुमार पांडेय ने समस्त छात्रों एवं प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य रूप से इस
समायोजन के भव्य आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों प्रो. सौरभ सक्सेना, प्रो. पूजा धर, प्रो. स्मिता कंसल व प्रो. वरूण अरोरा व डा. कादम्बरी अग्रवाल एवं छात्रों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन छात्रों को आपस में टीम भावना, आयोजन की बारीकियों, संवाद के साथ-साथ आपस में एक दूसरे को समझने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करते हैं।
आईटीएस की स्नातक परिसर की उपप्रधानाचार्य प्रो. नैन्सी शर्मा ने अपने सम्बोधन मे विभिन्न प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए
कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में प्रतियोगिता की भावना जाग्रत करते हंै तथा ये कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये
अतिमहत्वपूर्ण हैं। इसके पूर्व आयोजन समिति के सदस्य प्रो. सौरभ सक्सैना ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों एवं इसमें सम्मिलित क्रियाकलापों तथा आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र का संचालन प्रो. पूजा धर ने किया।
इस कार्यक्रम में हैकथॉन, सी डीबगिंग, रिवर्स कोडिंग जैसी तकनीकी एवं प्रोग्रामिंग तथा एप्लीकेशन डेवलपमेंट सम्मिलित है।
इस प्रतियोगिता में 50 व्यवसायिक एवं इंजीनियरिंग संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों के लगभग 600 प्रतियोगियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे
हैं। इनमें अनेक राज्यों आन्ध्रप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली तथा उत्तरप्रदेश के सुदूरवर्ती शहरों जिनमें प्रमुख रूप से वाराणसी,
लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर, मुरादाबाद, शामली, बागपत, बिजनौर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के शिक्षण संस्थान प्रमुख रूप से सम्मिलित
हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, संकाय सदस्यगण एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button