आईटीएस कॉलेज में दो दिवसीय क्लीनिकल एकेडमिक एनहेन्समेंट कोर्स का आयोजन


गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल सर्जरी, पीरियडोनटोलॉजी एवं पीडीऐट्रिक एवं प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभागों के द्वारा 29 एवं 30 दिसंबर, 2025 को बीडीएस इंटर्न्स के लिये दो दिवसीय क्लीनिकल एकेडमिक एनहेन्समेंट कोर्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 92 इंटर्न्स ने भाग लिया जिसमें छात्रों को तीन समूह में विभाजित किया गया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के क्लीनिकल ज्ञान को सुदृढ़ करना तथा उन्हें दंत चिकित्सा की नवीनतम उपचार तकनीकों से अवगत कराना था। ओरल सर्जरी विभाग द्वारा विभिन्न मैनेजमेंट आॅफ डेन्टोफेशियल ट्रामा विद क्लोज्ड रिडक्शन विषय पर व्याख्यान एवं डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए गये। विद्यार्थियों को डेन्टल कास्ट पर डायरेक्ट वायरिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया तथा रोगी पर इसका लाइव प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही डेंटोफेशियल ट्रामा के मामलों में एरिच आर्क बार लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पेरियोडॉन्टोलॉजी विभाग द्वारा मैगनिफिकेशन एंड लेजर इन डे-टू-डे पेरियोडॉन्टोलॉजी विषय पर विभिन्न व्याख्यान एवं हैंड्स-आॅन सत्र प्रस्तुत किये गये। इसमें छात्रों को आॅपरेटिंग डेन्टल लूप्स विभिन्न प्रकार के स्यूचरिंग तकनीकें, तथा रोगियों पर लेजर सर्जिकल एप्लिकेशन जैसे डिपिग्मेंटेशन, लेजर क्यूरेटेज एवं फ्रेनेक्टॉमी का लाइव प्रदर्शन किया गया। अंत में प्रतिभागियों ने टमाटर मॉडल पर सफलतापूर्वक हैंड्स-आॅन अभ्यास किया। पीडिएट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा स्पेस मेंटेनर्स विषय पर विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये गये जिसमें उन्होंने सभी छात्रों को रिमूवेबल स्पेस मेंटेनर्स, स्पेस गवर्नेंस, डिजाइन सिद्धांत, लाभ एवं सीमाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित प्रक्रियाओं का क्लीनिकल लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं हैंड्स-आॅन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्रों को क्लीनिक एवं एकेडमिक के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी छात्रों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।



