गाजियाबाद

एकेजीईसी में दो दिवसीय द्विभाषी वीएलएसआई कार्यशाला आयोजित

गाजियाबाद। अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (एकेजीईसी), गाजियाबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने शुक्रवार को दो दिवसीय एआईसीटीई-वाणी पहल के तहत फ्रंट-एंडसेबैक-एंड: वीएलएसआई डिजाइन में नवाचार और अभ्यास विषय पर दो दिवसीय द्विभाषी कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य रूप से हिंदी में संचालित इस कार्यशाला ने नवाचार को बढ़ावा देन और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की यात्रा मे वीएलएसआई डिजाइन और सेमी कंडक्टर तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। 26 सितंबर को आयोजित उद्घाटन सत्र मे प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें प्रोफेसर (डॉ.) अमिता देव (सलाहकार, एकेजीईसी) शामिल थीं। इस सत्र में प्रोफेसर (डॉ.) नीलेश कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, ईसीई द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। प्रसिद्ध विशेषज्ञों जैसे प्रीत यादव (एनएक्सपी सेमी कंडक्टर्स), डॉ. अम्बिका प्रसाद (आईआईटी जम्मू) , और प्रोफेसर नीता पांडे ( दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ) ने तकनीकी सत्र में अपने विचार साझा किए। उन्होंने सेमी कंडक्टर क्षेत्र में हो रहे विकास, वर्तमान अनुसंधान चुनौतियों और उद्योग-शिक्षा सहयोग पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत किए, जिससे युवा इंजीनियर सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच सेतु स्थापित कर सकें। इस कार्यशाला में देशभर के संस्थानों से फैकल्टी सदस्य, शोध छात्र और स्नातकोत्तर छात्र उत्साहपूर्वक भाग लेकर शामिल हुए। इसने वीएलएसआई और सेमीकंडक्टर डिजाइन के क्षेत्र में ज्ञान साझा करने, कौशल विकास और सहयोगात्मक सीखने के लिए एक सजीव मंच प्रदान किया। कार्यशाला का सह-समन्वय प्रोफेसर हिमानी गर्ग ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button