लेटेस्टशहर

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारतरत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समर्पित देशभक्त एवं कुशल प्रशासक थे। उत्तर प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय है। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में भी गोविंद बल्लभ पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों को सफलता से सामना किया। वह वास्तव में भारत की राजनीति में मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button