शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनका चित्र भेंटकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। यह चित्र भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में पूर्व महानगर अध्यक्ष सरदार एसपी सिंह, गगन सिंह अरोड़ा, बलप्रीत सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और न्यायप्रिय शासन की गौरवगाथा साझा की। सभी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया और राष्ट्रभक्ति के उनके योगदान को याद किया। शेर-ए-पंजाब के नाम से प्रसिद्ध महाराजा रणजीत सिंह जी ने भारतीय इतिहास में वीरता, संगठन और सांप्रदायिक सौहार्द की अद्वितीय मिसाल पेश की। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



