गाजियाबाद

समाजसेवी दक्ष नागर की माताजी धीरो देवी को शांति यज्ञ के बाद दी गई श्रद्धांजलि

  • समाज के हित में है मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाना: कृष्ण शास्त्री

गाजियाबाद। ग्राम मथुरापुर निवासी दक्ष नागर की माता स्वर्गीय श्रीमती धीरो देवी का शांति यज्ञ वैदिक रीति से यज्ञ के ब्रह्मा प्रवीण आर्य द्वारा पूर्ण कराया गया, जिसमें 13 दिन तक गायत्री मंत्रों के साथ घर पर यज्ञ हुआ, श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वक्ता कृष्ण शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में बड़ी तेजी के साथ मृत्यु भोज बढ़ रहा है, जिसे रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है, ये हमारी परंपरा नहीं थी , जो कार्य आज दक्ष नागर ने अपनी माता जी की श्रद्धांजलि सभा में बिना भोज के रखकर किया है, ये एक ऐसी प्रेरणा सभा है कि हमें भी अपने समाजों में मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगानी चाहिए़। मृत्यु भोज में हो रहे व्यय को अच्छे शिक्षण संस्थानों में, समाज और राष्ट्र के विकास में जो संगठन कार्य कर रहे हैं, गुरुकुलों के विकास के लिए,पुस्तकालय आदि में दान देकर करना चाहिए। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी संस्कारवान होकर अपने समाज को उन्नत बना सके, मृत्यु जीवन का सत्य है, संसार में जो प्राणी आया है उसे निश्चित जाना है अत:हम सभी को शुभ कार्य करने चाहिए , जिनसे हमारे पूर्वजों का यश बढ़ेगा, कार्यक्रम का संचालन प्रधान कृष्णदेव आर्य ने किया। एडवोकेट बीसी बंसल, आजाद प्रमुख, पवन मावी, राहुल चौधरी ब्लॉक प्रमुख ,धर्मेंद्र गुर्जर, निशांत त्यागी, वीरेंद्र एडवोकेट, अमित कसाना, बिजेंद्र चौधरी आदि वक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। परिवार के सदस्यों राजसिंह, वीर सिंह आर्य, दिनेश नागर ने समाज और क्षेत्र में कार्य कर रहे संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित करके क्षेत्र में एक अनूठी मिशाल पेश की जिससे हमारे संगठन इसी प्रकार लोगों को जागरूक करते हुए मानव के विकास के लिए कार्य करते रहे। इस अवसर पर सलेक भईया, मांगेराम, हरेंद्र प्रधान, विनोद भाटी,संजीव चौधरी, बृजपाल सिंह, राजसिंह शर्मा, संदीप भाटी, कृष्ण, राजेंद्र, सुमित, सुनील, कंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button