गाजियाबाद

आईटीएस में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गए

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आई.टी.एस में संस्था द्वारा गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस एवं अधिकारियों के लिए 11 दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम ( एमडीपी) के अंतर्गत व्यवहारिक दृढ़ता और सार्वजनिक संवाद को सशक्त बनाना विषय पर संपन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त त्रिगुण बिसेन एवं सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद पुलिस के उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का उनके गाजियाबाद पुलिस विभाग के प्रशिक्षण में सहयोग के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
आई0टी0एस. मोहन नगर, गाजियाबाद एवं आई0टी0एस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, मोहन नगर, गाजियाबाद में 5 नवम्बर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस एवं अधिकारियों के लिए 11 दिवस चले प्रबंधन विकास कार्यक्रम ( एमडीपी) के अंतर्गत व्यवहारिक दृढ़ता और सार्वजनिक संवाद को सशक्त बनाना विषय पर प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया जिसमें 570 पुलिस कर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इसके पूर्व आईटीएस गाजियाबाद के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक डॉ. अजय कुमार ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक प्रोफेसर याचना मल्होत्रा और प्रोफेसर शिल्पी राणा को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। सभी प्रतिभागी काफी उत्साहित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button