लेटेस्टशहर

हिन्दी दिवस पर कल हिन्दी भवन में हिन्दी दिवस समारोह व कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

गाजियाबाद। हिन्दी दिवस पर हिन्दी भवन समिति द्वारा में कल यानी रविवार को हिन्दी दिवस समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। हिन्दी भवन समिति के अध्यक्ष ललित लायसवाल व महासचिव सुभाष गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम कल सायं चार बजे से है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता साहित्यकार एवं कवि डा. शिवओम अंबर, विशिष्ट अतिथि प्रख्यात कवि डा. सुरेश अवस्थी होंगे। कवि सम्मेलन में वरिष्ठ गजलकार विजेन्द्र सिंह परवाज, हास्य, व्यंग कवि डा. प्रवीण शुक्ल कार्यक्रम का संचालन करेंगे। कवि तेज नरायण बेचैन, दिनेश रघुवंशी, राज कौशिक, अंजू जैन आदि कवि व कवियत्री अपनी गजल व शायरी पेश करेंगे। कार्यक्रम में हिन्दी के मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों व हिन्दी सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button