उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीति

कल गाजियाबाद बनेगा देशभक्ति और मातृशक्ति के संगम का साक्षी, सिंदूर तिरंगा यात्रा का होगा ऐतिहासिक आयोजन

गाजियाबाद। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के पश्चात भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिन्दूर में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की वीर गाथा को श्रद्धांजलि स्वरूप, भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं पराक्रम के सम्मान में गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के दिशा-निर्देशन में सिंदूर तिरंगा यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन 18 मई 2025, रविवार को शाम 4 बजे दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर से आरंभ होकर रानी लक्ष्मी बाई स्मारक पर देशभक्ति की अमर गूंज के साथ समापन करेगी। इस यात्रा की विशेषता यह होगी कि मातृशक्तियाँ देश के वीर जवानों के सम्मान में आम बहनों को सिंदूर एवं तिरंगा भेंट करेंगी, जिससे भारतीय सेना के पराक्रम और राष्ट्र की गरिमा का यशगान जन-जन तक पहुँचेगा। यह पहल भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और महिला नेतृत्व का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करेगी।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि हमारे सैनिकों ने आतंकियों को जिस साहस और दृढ़ता से जवाब दिया है, वह हर भारतवासी के लिए गौरव का विषय है। सिंदूर तिरंगा यात्रा मातृशक्ति के माध्यम से एक जन-जागरण है, जो सेना के पराक्रम को नमन करते हुए देश के प्रति नारीशक्ति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गाजियाबाद की यह यात्रा पूरे देश में एक प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यक्रम में मेयर सुनीता दयाल एवं पूर्व मेयर आशा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजन की संयोजिका श्रीमती अनीता शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा), श्रीमती कविता सिरोही (क्षेत्रीय मंत्री, महिला मोर्चा) एवं श्रीमती पूनम कौशिक (महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष) होंगी।
विधानसभा स्तर पर नेतृत्व डॉ. ऋचा भदौरिया संयोजिका, दीप्ति चौहान सह-संयोजिका, पूनम चौधरी संयोजिका, साहिबाबाद मे अपनी भूमिका निभाएंगी। शैली त्यागी संयोजिका, मुरादाबाद भी गाजियाबाद की इस यात्रा में संगठन की ओर से उपस्थित रहेंगी। यह आयोजन न केवल गाजियाबाद की धरती को गौरवान्वित करेगा, बल्कि मातृशक्ति की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को भी सशक्त संदेश देगा। सिंदूर तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत माता को समर्पित श्रद्धा, सम्मान और संकल्प की जनजागृति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button