लेटेस्टविशेषस्लाइडर

Tokyo Olympics opening ceremony: खेलों का महाकुंभ शुरू, भारतीय दल की अगुवाई- मेरी काम व मनप्रीत सिंह ने की

नई दिल्ली। ‘खेलों के महाकुंभ’ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो गई है। टोक्यो के जापान नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को इसका उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान खेलों में हिस्सा ले रहे देशों के दलों ने मार्च पास्ट निकाला। भारतीय दल का हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कोम ने नेतृत्व किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के उद्धाटन समारोह की कुछ झलकियां देखी। उन्होंने भारतीय दल शुभकामनाएं दी और लोगों से उनका उत्साहवर्धन करने की अपील की।

टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में ध्वजवाहक मुक्केबाज एम.सी. मेरी कोम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय दल ने प्रवेश किया ।
भारतीय दल के 25 सदस्य शामिल हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कोम ने दल का नेतृत्व किया ।

टोक्यो ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने इस दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 2012 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने इस तरह के आयोजन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में मेजबान जापान का दल। पहलवान सुसाकी यूई और बास्केटबॉल खिलाड़ी हचिमुरा रुई ने दल का नेतृत्व किया।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन एक साल देरी से हो रहा है। 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों में 206 देशों से करीब 11 हजार से अधिक एथलीट 33 खेलों की 339 स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए अपना दमखम लगाएंगे।

महामारी के कारण टोक्यो में आपातकाल लागू है। ऐसे में ओलंपिक के उद्धाटन समारोह में कोई दर्शक मौजूद नहीं रहे। इस दौरान केवल 900 अधिकारी और पत्रकार वहां मौजूद रहे। समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो के साख आइओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक शामिल हुए। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार पा चुके बांग्लादेश के मोहम्मद युनुस को विशेष ओलंपिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में अमेरिकी दल। चार बार के ओलंपिक बास्केटबॉल चैंपियन सू बर्ड और बेसबॉल स्टार और शीतकालीन ओलंपिक पदक विजेता एडी अल्वारेज़ ने दल का नेतृत्व किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button