उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

तीन दिवसीय क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सम्मेलन का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू भवन, नई दिल्ली में 23 जून 2025 से 25 जून 2025 तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सम्मेलन का विधिवत आयोजन किया गया। 24 जून 2025 को पासपोर्ट सेवा दिवस के विशेष मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद को वर्ष 2024-25 के दौरान नागरिकों को पासपोर्ट सम्बंधी सेवाएं अत्यंत सुलभ रूप से प्रदान करने के क्रम में नवोन्मेषी कदम उठाने एवं नागरिक केंद्रित विशेष पहलों को शुरू करने हेतु विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह विशेष पुरस्कार विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा डाक विभाग के सदस्य (संचालन) हरप्रीत सिंह, सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी एवं संयुक्त सचिव (पीएसपी) एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. के. जे. श्रीनिवास की उपस्थिति में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप को प्रदान किया गया। 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश मंत्री द्वारा भारत और विदेशों में सभी पासपोर्ट प्राधिकरणों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्गदर्शन में पासपोर्ट कार्यालय के सराहनीय प्रयास नागरिकों को सुगम यात्रा, वैश्विक कार्यस्थलों तक व्यापक पहुंच और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 और ई-पासपोर्ट के कार्यान्वयन के साथ, विदेश मंत्रालय पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक समयबद्ध, पारदर्शी और सुलभ बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। कार्यक्रम के दौरान विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा नागरिक-केंद्रित नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए भारत और विदेशों में सभी पासपोर्ट प्राधिकरणों को शुभकामनाएं दीं एवं प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि एवं विदेश मंत्री के मार्गदर्शन के अनुरूप, पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक समयबद्ध, सुगम, पारदर्शी और नागरिक-मित्रतापूर्ण बनाने की विदेश मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।
बताते चलें कि नवम्बर 2023 में पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में पदभार ग्रहण करने के बाद अनुज स्वरूप द्वारा लम्बित मामलों में त्वरित कमी लाने के लिए एवं आवेदकों की सहूलियत के लिए अनेक नवाचार किए गए जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। कार्यालय में अतिरिक्त वॉक-इन काउंटर स्थापित कर तात्कालिक मामलों और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। पासपोर्ट आपके द्वार योजना के तहत पासपोर्ट मोबाइल वैन दूर-दराज के इलाको में तैनात की गई, जिससे पहली बार इन क्षेत्रों में सेवाएं पहुँची।
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आयोजित विशेष पासपोर्ट मेलों में हजारों लम्बित आवेदनों का निपटान किया गया, वहीं पासपोर्ट अदालतों व विशेष क्लियरेंस ड्राइव्स से जटिल मामलों का समाधान भी समय पर सुनिश्चित हुआ। सेवा को और सुलभ बनाने हेतु पिछले वर्ष 35 से अधिक शनिवारों को कार्यालय खोला गया, जिससे लंबित मामलों की संख्या जोकि 2024 की शुरूआत में 40,000 से अधिक थी घटकर मई, 2025 में मात्र 4,000 रह गई।
सोशल मीडिया का भी व्यापक उपयोग कर नियमों, अभियानों और सेवाओं की जानकारी नागरिकों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाई गई। तो वहीं शिकायत निवारण हेतु एक समर्पित ग्रीवान्स सेल का निर्माण, समर्पित ईमेल, समर्पित टेलीफोन हेल्पलाइन और वॉक-इन सुविधा द्वारा बहुस्तरीय व्यवस्था की गई, जिससे त्वरित व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हुआ। निश्चित रूप से इन प्रयासों ने सेवा दक्षता और नागरिकों के विश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा बताया गया कि ह्लयह विशेष पुरस्कार क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद, पुलिस विभाग, डाक विभाग, टी.सी.एस. एवं एस.टी.सी. के अधिकारियों/कर्मचारियों की साझा मेहनत का परिणाम है एवं इस उपल्बधि में स्थानीय प्रशासन द्वारा भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है, जिसके लिए मैं सभी को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूँ।ह्ल क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा इस बात पर पुन: जोर दिया गया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुपालन में नागरिकों को पासपोर्ट एवं सम्बन्धित सेवाएं समयबद्ध तरीके से एवं अत्यन्त सुलभ रूप से प्रदान करने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button