लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में तृतीय डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में द्वि-दिवसीय तृतीय डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीएस (स्नातक परिसर एवं आईटी) के निदेशक प्रो. सुनील पांडेय ने गाजियाबाद टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव ऋषिराज त्यागी का स्वागत करते हुए कहा कि आईटीएस गाजियाबाद ने अपने स्थापनाकाल से ही स्पोर्ट्स के विकास एवं प्रसार हर संभव गंभीर प्रयास करता रहा है और उन्होंने संस्था के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का सन्देश सभी को देते हुए कहा कि उन्होंने गाजियाबाद टेबल टेनिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रयासों को सफल बनाने एवं बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में संस्था द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी। प्रोफसर वीएन बाजपेई ने प्रतियोगिता के मुख्य रेफरी का स्वागत किया। इस अवसर पर यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा भी मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डीके पांडेय ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए किया। गाजियाबाद टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव ऋषिराज त्यागी ने इस तरह के प्रयासों की सराहना की। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद जनपद के विभिन्न संस्थानों के दो सौ से भी अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button