उत्तर प्रदेशगाजियाबादमनोरंजनस्लाइडर
भगवान दूधेश्वर की शरण में पहुंची फिल्म द लेडी कॉप की यूनिट

- फिल्म की रिलीज से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का लिया आशीर्वाद
- फिल्म हिमाचल प्रदेश की सच्ची घटना व महिला पुलिस आॅफिसर की दिलेरी व जांबाजी पर आधारित है
गाजियाबाद। हिमाचल प्रदेश की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म द लेडी कॉप जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से फिल्म की यूनिट भगवान दूधेश्वर की कृपा के लिए मंगलवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंची। भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के बाद सभी ने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद फिल्म को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। फिल्म की निर्देशक निशा ठाकुर ने बताया कि द लेडी कॉप हिमाचल प्रदेश की एक बहादुर महिला पुलिस आॅफिसर की दिलेरी, बहादुरी व कर्त्तव्यपरायणता पर आधारित है। वर्ष 2008-2018 के बीच जब हिमाचल प्रदेश में ड्रग माफिया हावी थे और युवाओं को नशे की लत लगाकर उनका जीवन बर्बाद कर रहे थे, तब बहादुर व जाबांज महिला पुलिस आॅफिसर ने उनके खिलाफ जंग कर उनका सफाया किया और हिमाचल प्रदेश के निवासियों खासकर युवाओं के नशे के दलदल से बचाया था। फिल्म के को प्रोडयूसर हर्षवर्धन गुप्ता, गोल्डी ने बताया कि वे शुरू से ही भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और उनकी कृपा व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के आशीर्वाद से आज वे अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। भगवान दूधेश्वर में उनकी असीम श्रद्धा व विश्वास है और इसी कारण वे हिमाचल प्रदेश की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म द लेडी कॉप की रिलीज से पहले फिल्म की यूनिट के साथ भगवान दूधेश्वर की शरण में आए और उनकी पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने निशा ठाकुर व हर्षवर्धन गुप्ता, गोल्डी समेत सभी कलाकारों व फिल्म से जुडे सभी लोगों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान दूधेश्वर की कृपा से फिल्म सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि आज जब युवी पीढी नशे की चपेट में आ रही है तो निशा ठाकुर व हर्षवर्धन गुप्ता, गोल्डी ने ऐसी फिल्म बनाई, जो ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। यह फिल्म लोगों खासकर युवाओं को ना सिर्फ नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि नशे का शिकार लोगों व युवाओं को नशे से मुक्ति भी दिलाएगी। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार आदि भी मौजूद रहे।



