शहर

हॉकी लीग का दूसरा सीजन शनिवार से गुरूकुल द स्कूल में खेला जाएगा

गाजियाबाद। हॉकी गाजियाबाद द्वारा आयोजित हॉकी लीग का दूसरा सीजन शनिवार 12 फरवरी से गुरूकुल द स्कूल में खेला जाएगा। हॉकी लीग में भाग लेने वाली टीमों की जर्सी का अनावरण स्कूल में आयोजित बैठक में शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने किया। उन्होंंने बताया कि हॉकी लीग के दूसरे सीजन में आठ टीमें भाग लेंगी। लीग के मैच शनिवार व रविवार को खेले जाएंगे और इंटरनेशनल हॉकी खिलाडी अनुराग रघुवंशी, विनोद सैनी, अमर नेगी, केशव त्यागी आदि भी हॉकी खिलाडियों का उत्साह बढाने के लिए आएंगे। हॉकी गाजियाबाद के सचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलकांत त्यागी, इंटरनेशनल हॉकी अम्पायर पंकज त्यागी, कमर आलम, नीरज त्यागी के अलावा सभी टीमों के कप्तान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button